मैहर मेला चैत्र नवरात्रि के अवसर पर दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु गाडियों का अस्थायी ठहराव सुविधा

Editor
By Editor 1 Min Read

रायपुर,  12 मार्च, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मध्य प्रदेश के मैहर में चैत्र नवरात्रि मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में जाने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा गाडियों का अस्थायी ठहराव की सुविधा प्रदान की जा रही है ।

(1) गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग – नौतनवा एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव 18 से 28 मार्च तक मैहर स्टेशन में दिया गया है । यह गाड़ी 5:35 बजे मैहर पहुंचकर 5:40 बजे रवाना होगी।

(2) गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा – दुर्ग एक्सप्रेस का ठहराव 20 से 29 मार्च तक मैहर स्टेशन में दिया गया है। यह गाड़ी 1:55 बजे मैहर पहुंचकर 02:00 बजे रवाना होगी।

Share This Article