भिलाई, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन का 20 वां प्रांतीय अधिवेशन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के गरिमामय अवसर पर दुर्ग शहर में संपन्न हुआ, जिसमें संगठन के 400 से अधिक सदस्यों एवं विद्युतकर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रांताध्यक्ष सी के खांडे, अध्यक्ष नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष अनिल द्विवेदी एवं अतिविशिष्ट अतिथि प्रांतीय महासचिव अजय बाबर रहे। कार्यकम में बतौर विशिष्ट अतिथि महेश श्रीवास, ए. जे. सिंह, डी के बिसेन, जे. पी. पटेल, एस एल धीवर, अवधेश साहू, हरिशंकर वर्मा एवं समयलाल राठौर मंचस्थ रहे। आमंत्रित अतिथि के तौर पर वेदराम निर्मलकर, रवि साइमन, टी पी गुप्ता, सुरेश खेड़कर, कपिल मोंगरे, श्रवण साहू ने भी शिरकत किया। दुर्ग क्षेत्र ने अधिवेशन की मेजबानी की, दुर्ग क्षेत्र के प्रांतीय उपाध्यक्ष यतीश वर्मा मुख्य व्यवस्थापक रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों के कर कमलों से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, ततपश्चात आमंत्रित अतिथियों का फूलमाला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
इस प्रांतीय अधिवेशन में जनता यूनियन के प्रांतीय महासचिव अजय बाबर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा की तथा चयनित सूची अनुमोदन हेतु सभापटल के समक्ष पेश किया। सदस्यों ने ध्वनिमत से ताली बजाकर एवं नारे लगाकर प्रांतीय कार्यकारिणी का अनुमोदन किया।
जनता यूनियन की नई प्रांतीय कार्यकारिणी में अनिल द्विवेदी (कोरबा) प्रांताध्यक्ष तथा अजय बाबर (धमतरी) प्रांतीय महासचिव नियुक्त हुए हैं। टीम के संरक्षक सी के खांडे, जे के श्रीवास्तव एवं टी टी जॉन होंगे। समिति में प्रांतीय उपाध्यक्ष अम्बिकापुर से जे पी पटेल, कोरबा से सम्मेलाल श्रीवास, बिलासपुर से पी वी चंद्रशेखर, दुर्ग से यतीश वर्मा, जगदलपुर से रामजीत सिंह, रायपुर से रीनापुरी गोस्वामी और योगेशरत्न मेश्राम मनोनीत हुए हैं। अवधेश साहू रायपुर को प्रांतीय संगठन मंत्री, यतींद्र गुप्ता अम्बिकापुर को प्रांतीय प्रचार सचिव, सोहनलाल धीवर धमतरी को प्रांतीय कोषाध्यक्ष, कान्हा लाल कौशिक रायपुर को कार्यालय मंत्री का दायित्व मिला है।
अन्य पदों में प्रांतीय सचिव सौरभ खम्परिया, मनमोहन सिन्हा, प्रदीप शर्मा, रितेश नागेश, अजय बसु, प्रवीण साहू, जॉर्ज के के, एच एल पटेल, रवि साइमन तथा संयुक्त सचिव ओ पी सिंह, रेणु ठाकुर, देवेंद्र निर्मलकर, अभिषेक चतुर्वेदी, टी पी गुप्ता, कुबेर दुबे, आई बी शेख, मानसिंह मंडावी को बनाया गया है। इस क्रम में संयुक्त संगठन सचिव के पद पर मुकेश साहू, गिरीश वर्मा, रवि चंद्राकर, भीषम सूर्यवंशी, संजय भुआर्य, संतोष यादव, उदय राठौर, के डी देवांगन, सप्तजीत ठाकुर तथा संयुक्त प्रचार सचिव के लिए रागिनी गुप्ता, ओमप्रकाश सूर्यवंशी, संदीप मेश्राम, अशोक वर्मा, टिकेश्वर ठाकुर, लोकेश श्रीवास, विजय मीनपाल का मनोनयन हुआ है। कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा आगामी माह कोरबा में होने वाली प्रांतीय बैठक में की जाएगी।
कार्यकारिणी के अनुमोदन उपरांत निवर्तमान प्रांताध्यक्ष सी के खांडे ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल द्विवेदी को बधाई देते हुए संगठन का कार्यभार एवं नई टीम की कमान सौंपी तथा उन्हें प्रतीक चिन्ह, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सफल और उत्तम कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। सभा को ए जे सिंह, महेश श्रीवास, डी के बिसेन, एस एल धीवर, यतींद्र गुप्ता, सम्मेलाल श्रीवास, सत्यजीत चौधरी, प्रदीप शर्मा, रितेश नागेश, रेणु ठाकुर, डी एल साहू, हरिशंकर वर्मा, पारसमणि साहू, वीरेंद्र पाठक, भीषम सूर्यवंशी आदि ने भी संबोधित किया।
नवनियुक्त प्रांताध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने अपने प्रथम अध्यक्षीय उद्बोधन में पदाधिकारियों से कर्मचारी हित में जिम्मेदारीपूर्वक बेहतर कार्य करने तथा संगठन की सुदृढ़ता हेतु उच्चतम प्रयास करने का आह्वान किया। प्रांतीय महासचिव अजय बाबर ने कहा कि नई टीम संगठन की प्रगति और कर्मचारियों की समस्याओं के निदान हेतु सम्पूर्ण ऊर्जा के साथ काम करेगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचित पदाधिकारियों को जल्द ही प्रभार बांटे जाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित 23 महिला शक्तियों का सम्मान पत्र एवं स्नेहपुष्प भेंट कर अभिनंदन किया गया। साथ ही संगठन के 15 सेवानिवृत जांबाज़ साथियों को सेवा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अम्बिकापुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, जगदलपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद, रायपुर, भिलाई आदि स्थानों से सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे। सभा मंच का शानदार संचालन कार्यालय मंत्री कान्हा कौशिक एवं यतीश वर्मा ने किया। सम्पूर्ण व्यवस्था में प्रदीप शर्मा, अवधेश साहू की भूमिका सराहनीय रही।


