भिलाई, दुर्ग भिलाई, यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया दुर्ग भिलाई इकाई के सदस्यों द्वारा बच्चों के साथ फूलों की होली खेली गयी । इस अवसर पर बच्चों ने हर्षोल्लास सहित अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर होलिकोत्सव का आनन्द लिये ।
आयोजन के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए संस्था के प्रेसिडेंट ऋषिकान्त तिवारी ने बताया कि रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई द्वारा दृष्टिबाधित बच्चों के लिए संचालित सहआवासीय विद्यालय नयनदीप विद्या मन्दिर के बच्चों के लिए यह आयोजन किया गया था । इस अवसर पर यूथ हॉस्टल्स दुर्ग भिलाई इकाई द्वारा बच्चों में विशेष रूप से होली के लिए टी शर्ट का वितरण भी किया गया । बच्चों के लिए पिचकारी, रंग गुलाल और गुब्बारे भी दिये गये ।
संस्था के चेयरमेन के. सुब्रमण्यम ने बताया कि आयोजन की शुरुआत में बच्चों ने अपना परिचय देकर सुमधुर गाने गाये । संस्था की महिला सदस्यों ने बच्चों को बहुत ही स्नेह , ममता और वात्सल्य से भोजन परोसकर खाना खिलाया । बच्चों के भोजनोपरान्त प्रांगण में होलिका दहन किया गया । उसके बाद सभी सदस्य दृष्टिबाधित बच्चों के साथ फूलों की होली खेले । मिठाइयों से मुँह मीठा कर सभी को होली की शुभकामनाएँ दी गयी ।
आयोजन को सफल बनाने में यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया दुर्ग भिलाई इकाई के पी. के. सिंह, सविता सिंह, पंकज मेहता, मिताली मेहता, जयप्रकाश साव, भारती साव, सुधीर अवधिया, कल्पना अवधिया, सुबोध देवाँगन, श्वेता तिवारी, हेमलाल देवाँगन, के. सिन्धु, हरिशरणजीत कौर, प्रिया जाँगड़े सहित नयनदीप विद्या मन्दिर के संरक्षक ज्ञानचंद जैन, मीना जैन, श्वेता महोबिया, धारणा चन्द्राकर, सुमन कन्नौजे, संतोषी सिन्हा एवं सत्या राम की सराहनीय भूमिका रही ।
यूथ हॉस्टल्स दुर्ग भिलाई इकाई द्वारा आयोजित फूलों की होली में नयनदीप विद्या मन्दिर से छात्र ओम यादव , आनन्द चन्देल , कुन्दन सिन्हा , डेसिका सिन्हा , थमेश ठाकुर , अनमोल चन्द्राकर , निखिल देशलहरे , अक्षय चन्द्राकर , छविन देवाँगन , महावीर साव , हिमांशु कतलाम , अभय साकरे , सलोनी शुक्ला , हर्षित , तृषा गुप्ता , काव्या सहारे , तान्या सेन , भूषण साहू , आयुष गुप्ता , पीयूष निषाद एवं प्रिंस कारनवार उपस्थित रहे ।


