पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-06 में किया गया आयोजन
भिलाई, पुलिस कंट्रोल रूम में संभाग कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में होली मनाया गया। आयोजन में जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि आपसी सौहार्द, समन्वय एवं सकारात्मक कार्य वातावरण को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजन किया गया।
5 मार्च को पुलिस कंट्रोल रूम परिसर सेक्टर-06 भिलाई में पुलिस होली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभाग कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल के मध्य आपसी समन्वय, सकारात्मक कार्य वातावरण एवं टीम भावना को प्रोत्साहित करना रहा।


