भिलाई, देवबलौदा, महादेव सेवा संगठन, देवबलौदा के तत्वावधान में 01 मार्च, रविवार को रंग त्रयोदशी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महामाया मंदिर प्रांगण से प्रभात फेरी के रूप में किया गया, जिसमें ग्राम के समस्त श्रद्धालुजन, मातृशक्ति एवं युवा साथियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
ग्राम भ्रमण के पश्चात कार्यक्रम का समापन प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन एवं रंगोत्सव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरे ग्राम में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण का निर्माण हुआ, जिसने सामाजिक एकता एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।

महादेव सेवा संगठन द्वारा इस सफल आयोजन हेतु समस्त ग्रामवासियों, सहयोगियों एवं उपस्थित श्रद्धालुजनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया। संगठन के सचिव डिकेश वर्मा द्वारा बताया कि इस प्रकार की अनूठी पहल समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं सांस्कृतिक चेतना का संचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है| कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बजरंग दल के प्रदीप सिन्हा, विशाल ताम्रकार, हिंदू जागरण मंच से दिलीप साहू भी सम्मिलित हुए| महादेव सेवा संगठन से अध्यक्ष रोहित यादव, कोषाध्यक्ष मुकेश साहू, उपाध्यक्ष कोमल चंद साहू , सहकोषाध्यक्ष ललित वर्मा, मिडिया प्रभारी भीषम चंद साहू व मनोज तांडी, व्यवस्था प्रमुख गजेंद्र चौहान, दिवाकर सेन, , महामंत्री रुपेश पाल व सदस्य में राजकुमार साहू, ईशान साहू, कामेश साहू, जय यादव, रमन देवांगन, सोमेश यादव, गुप्ता सिखा एवं माँ दंतेश्वरी दुर्गा उत्सव समिति से भजनकर्ता प्यारे वर्मा, गोविन्द यादव, रामखिलान वर्मा, लोकेश (बंटी)साहू, मोहन साहू, दिनेश (रानू)साहू और उत्कल मानस परिवार से कमल तांडी एवं ग्रामीण जन में प्रमुख रूप से नर्मदा प्रसाद देवांगन, उत्तम देवांगन, सुरेश यादव, संतोष साहू, हेमंत रामसनी वर्मा, देवेंद्र साहू, नरेंद्र साहू, राजकुमार साहू, भानु प्रताप वर्मा, भानु साहू, चेलाराम साहू, और महादेव सेवा संगठन मातृशक्ति से वार्ड पार्षद शिवकुमारी ललित यादव, टिकेश्वरी रोहित यादव व अन्य सदस्यगण सम्मिलित रहे ।


