‘शाम-ए-ग़ज़ल’ का आयोजन 8 फरवरी को

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई। प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के तत्वावधान में ‘शाम-ए-ग़ज़ल’ का आयोजन रविवार 8 फरवरी को किया जा रहा है। ‘आरंभ’ के अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने बताया कि दोपहर 1.30 बजे भिलाई निवास (इंडियन कॉफी हाउस सभागार) में आयोजन किया गया है, जिसमें अब्दुल लतीफ़ खान, अब्दुल सलाम कौसर, सुखनवर हुसैन, आलिम नकवी, आर. डी. अहिरवार, पूरन जायसवाल, इरफ़ानुद्दीन इरफ़ान, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, राकेश गुप्ता ‘रुसिया’ और शाहीन अंसारी आमंत्रित शायर होंगे। 

वहीं ‘आरंभ’ के मुख्य संरक्षक कैलाश जैन बरमेचा, मुख्य सलाहकार डॉ. महेश चंद्र शर्मा, हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग के रजिस्ट्रार भूपेंद्र कुलदीप, सुप्रसिद्ध कवयित्री संतोष झांझी और जनवादी अंतरराष्ट्रीय शायर मुमताज अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।   शाम-ए-ग़ज़ल में सद्र-ए- मुशायरा अब्दुल लतीफ़ खान होंगे और संचालन ‘आरंभ’ की महासचिव शायरा कवयित्री नूरुस्सबाह खान ‘सबा’ करेंगी। प्रारंभिक संचालन ‘आरंभ’ की कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रजनी नेलसन और आभार व्यक्त शानू मोहनन करेंगी।

Share This Article