शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरसाकला में हर्षोल्लास से मनाया गया वार्षिकोत्सव, अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु हुआ भूमि पूजन

Editor
By Editor 2 Min Read

मेधावी विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा किया गया सम्मानित

भिलाई, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरसाकला में वार्षिकोत्सव बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष  डोमनलाल कोर्सेवाडा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्मल कोसरे महापौर नगर निगम भिलाई चरोदा ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में  कृष्णा चंद्राकर सभापति नगर निगम भिलाई चरोदा, विशेष अतिथि  केवल चंद्राकर अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, पूर्व अध्यक्ष गणेश यादव, तुंगजध्वज चंद्रवंशी, गोपेन्द्र चंद्राकर, पार्षद सुषमा कमलेश चंद्राकर, दीपा चंद्राकर, पन्नालाल चतुर्वेदी, रुपेन्द्र यादव विधायक प्रतिनिधि की पावन उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण एवं पूजा अर्चना के साथ हुई। तत्पश्चात् संस्था के प्राचार्य सी. पी. देवांगन ने विद्यालय के वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन करते हुए अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के लिए तीन अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के लिए भूमिपूजन का कार्य भी अतिथियों द्वारा किया गया। वरिष्ठ व्यख्याता ओ. पी. शुक्ला के मार्गदर्शन एवं सांस्कृतिक प्रभारी तनुजा वर्मा एवं नंदकुमार भारती के संयोजन में छात्र/ छात्राओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई। करमा, ददरिया, बारहमासी, देवी गीत, राजस्थानी, पंथी, देशभक्ति गीत, पारंपरिक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। वर्षभर की विभिन्न क्रियाकलापों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्राओं को  गोपेन्द्र चंद्राकर एवं  तुंगजध्वज चन्द्रवंशी ने पांच- पांच हजार रुपये की राशि प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन  दिनेश्वर साहू, कान्हा सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यख्याता  पी. एन. बघेल,  यशोदा बंजारे, विमल गुप्ता, भेषिका वर्मा, दुष्यंत सिन्हा,  लता जानसन, गौकरण देवांगन, धनंजय जायसवाल, अर्जुन ठाकुर, यशवंत ठाकुर, रानू यादव का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Share This Article