उरला में रक्तदान शिविर व मड़ाई मेला का हुआ आयोजन

Editor
By Editor 1 Min Read

आशीर्वाद ब्लड बैंक के सहयोग से ग्रामीणों ने किया उत्साहपूर्वक रक्तदान

भिलाई, चरोदा मंडल के अंतर्गत ग्राम उरला में बुधवार  को रक्तदान शिविर एवं मड़ाई मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में चरोदा मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल तथा विश्वकर्मा समिति एवं मड़ाई मेला अध्यक्ष हेमराज साहू उपस्थित रहे।

आशीर्वाद ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर एवं मंडल मंत्री श्रीनिवास ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने भी रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।

कार्यक्रम में चरोदा मंडल महामंत्री द्वय राजेश कुमार मौर्य एवं  पूर्णिमा ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, मंडल मंत्री वेद प्रकाश पांडेय, विश्वकर्मा समिति अध्यक्ष हेमराज साहू, पूर्व पार्षद रोहित साहू, अवध पटेल, राजू रेड्डी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच संचालन खिलेश्वर साहू ने किया।

इस अवसर पर मंडल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिनके सहयोग से रक्तदान शिविर का सफल आयोजन संपन्न हुआ।

Share This Article