इस्पात नगरी में जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण

Editor
By Editor 4 Min Read

भिलाई, गणतंत्र दिवस पर इस्पात नगरी भिलाई में जगह-जगह ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान विविध प्रतियोगिताएं हुईं और मिष्ठान्न वितरित किया गया
 
जामा मस्जिद सेक्टर-6
भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट सेक्टर-6 की ओर से यौमे जम्हूरिया (गणतंत्र दिवस) पर जामा मस्जिद के समीप स्थित मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रगान के बाद  छोटे बच्चों ने भी देशभक्ति की कविताएं और गीत सुनाए। मस्जिद के इमाम मौलाना इकबाल अंजुम हैदर ने शहीदों  को याद कर संविधान की अहमियत बताई। ट्रस्ट के अध्यक्ष एम आसिम बेग ने राष्ट्र निर्माण और विकास के लिए समर्पित रहने का संकल्प दोहराया। वज़ी अहमद और मंजर हसन ने संविधान से जुड़ी बातें बताईं। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद मिर्ज़ा अशरफ बेग भूतपूर्व सेक्रेटरी भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट, बैतुलमाल कमेटी के सदर हमीदुल्लाह सिद्दीकी, जमील अहमद,  सेक्रेटरी सैयद हुसैन, अब्दुल हफीज़, जमील कुरैशी, अब्दुल जाकिर खान, अलीम सिद्दीकी, वज़ी अहमद ,शाहिद खान, अब्दुल कलाम, शमशेर खान, असदुद्दीन हैदर, मुर्तुजा हुसैन, हकीम चौधरी, रकीब खान, रफीक खान, फ़राज़ अहमद, मंजर हसन,  मुहम्मद  अनवर, मुहम्मद ज़मीर, फ़ैजान हसन, मुहम्मद साहिल, हनीफ खान, परवेज़ अशरफ, हन्नान खान और लेखक व पत्रकार मुहम्मद जाकिर हुसैन सहित कई लोग शामिल हुए।

जामा मस्जिद सेक्टर-6

हाउसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र
ईदगाह मैदान हाउसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र में पार्षद पीयूष मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान कैप्टन जमाल, रिटायर आर्मी ऑफिसर इलियास खान, रिटायर आर्मी ऑफिसर मोहम्मद जावेद सिद्दीकी, इरफान, भिलाई मुस्लिम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी और मस्जिद के इमाम हजरत ताज़िम अहमद जामई, नायब इमाम आसिफ रजा, सदर हाजी ताहिर सिद्दीकी, आसिफ सिद्दीकी, राशिद खान, हाजी मुश्ताक अहमद, हाजी एम एच सिद्दीकी और कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। दाऊ बाड़ा तालाब राधिका नगर भिलाई में ध्वजारोहण छत्तीसगढ़ शान्ति आव्हान एवं अनुसन्धान केन्द्र तिरंगा भवन के अध्यक्ष डॉ सुबहान खान ने तिरंगा फहराया। इस दौरान डॉ. सुबहान खान ने सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया।

हाउसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र

अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी
अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सेक्टर-7 स्थित सड़क-25 के मैदान में ध्वजारोहण पार्षद लक्ष्मीपति राजू ने किया। ध्वजारोहण को सफल बनाने में का योगदान रहा। इस अवसर पर क्लास 1 से 8 तक के बच्चों के लिए ड्राइंग-पेंटिंग, कविता और नृत्य की प्रतियोगिता सड़क-19 क्वार्टर 6बी में रखी गई। जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय और सांत्वना वर्ग में बच्चों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। सोसायटी की ओर से गणतंत्र दिवस पर फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर दुर्गेश शर्मा ने बच्चों को विशेष तौर पर व्यायाम और स्वस्थ रहने के लाभ बताए। आयोजन को सफल बनाने में अल मदद समिति की अध्यक्ष अंजुम अली, कौसर खान, कैसर इकबाल, नीलोफर सगीर, शबाना सिद्दीकी, आयशा फरहीन, रेहाना परवीन, शाहीन खान, लीना तजमीन, शम्सुन्निसा, दरख्शां अंजुम, दिलशाद, नरगिस, फरहीन अली और फरीदा अली सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।

अल मदद सोसाइटी सेक्टर-7
अल मदद सोसाइटी सेक्टर-7

मैत्री कुंज
मैत्री कुंज, वृन्दावन गार्डन,भिलाई में पार्षद रमा साहु ने ध्वजारोहण कर वृन्दावन गार्डन के रहवासियों को बधाई दी। समारोह में अजय वर्मा, विप्लव चटर्जी, कमलेश बन्छोर, शुभाशीष बनर्जी, रविन्द्रर भाटिया, गायकवाड़, नन्दी,यादव , पल्लव, अशोक, हर्ष, रूपचंदानी, बन्छोर और श्वेता आदि ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई।

मैत्रीकुंज
Share This Article