निर्मल ज्ञान मंदिर में त्रिदिवसीय आध्यात्मिक सद्ज्ञान महायज्ञ का द्वितीय दिवस सम्पन्न

Editor
By Editor 3 Min Read

संत कबीर की वाणी से जीवन को सरल, सुखद और सार्थक बनाने का संदेश

भिलाई। त्रिदिवसीय आध्यात्मिक सद्ज्ञान महायज्ञ का 57 वां वार्षिक स्थापना महोत्सव शनिवार को  निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में आज द्वितीय दिवस रहा।

इस कार्यक्रम में क्रांतिकारी युवा संत अभय साहेब  संस्थापक  कबीर पारख निकेतन कहलगांव जिला भागलपुर बिहार ने संत कबीर के वाणी का दैनिक जीवन में उपयोगिता और महत्व को भक्त जनों के समक्ष रखे। उन्होंने संत कबीर  के निर्गुण और सगुण भक्ति परम्परा के अर्थ को स्पष्ट और सरल रूप में जन समक्ष रखे। इसके साथ ही भगवान, भक्त और संत के बीच इस परम्परा का निर्वहन कैसे और किस तरह होता है इसे भी विस्तार से भक्त जनों को समझने और बताने का प्रयास किए । संत कबीर  सगुण अतिथि स्वागत की परम्परा से अपनी बात रखते हुए स्वागत शब्द की दैनिक जीवन में इसकी व्याख्या कर हम अपने दिनचर्या को सफल कैसे बनाए इस पर विस्तार से बताए। इसके साथ ही संत गुलशन साहेब हरियाणा, संत हिरेंद्र साहेब धमतरी, संत यतींद्र साहेब नागपुर ने भी कबीर  दोहे के माध्यम से जीवन को सुखद और सफल बनाने के मार्ग बताए। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम में ध्वजारोहण, मंगलाचरण, गुरु वंदना, भजन सत्संग आयोजित की गई । भजन में जागृति सार्वा, साध्वी सुमन, राधेश्याम साहू, गीतांजलि और चोवाराम ने अपनी सहभागिता दी। 

कार्यक्रम की अगली कड़ी में  निर्मल ज्ञान मंदिर प्रबंधन समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारीगणों का शपथ ग्रहण साहेब जी के निर्देशन में संपन्न हुआ। इसमें उत्तम साहू, दलजीत सिंह, जितेन्द्र कुमार, फूलचंद साहू, शिव कुमार साव, भोपाल कलिहारी, चंद्र मोहन साव, डा. दीनदयाल साहू, तिलक वर्मा, विजयकांत, भरतलाल, लालजी साहू, संतोष कुमार सुरेश कुमार भुखउ राम के साथ ही संत प्रतिनिधि दिनेन्द्र दास और युवा प्रतिनिधि वेद प्रकाश को शपथ दिलाई गई।

यह कार्यक्रम में कबीर आश्रम ट्रस्ट और प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों में डॉ. हीरालाल साहू, आत्मा राम साहू, पी डी साहू, शिव कुमार साव, उर्मिला साहू, गौकरण लाल साहू, फकीर राम साहू, वेद प्रकाश साहू, प्रेमलता साहू, लक्ष्मी साहू, जितेन्द्र साहू, भोपाल कलिहारी, संतमति साहू, जंत्री साव, अशोक साहू, शीला हिरवानी, तिलक वर्मा,  दसोदा साहू, सरस्वती साहू, भरत साहू, के पी साहू, रामाधार साहू, जागृति सार्वा, दिलेश्वरी साहू, मंजीत अदब, मंथीर साहू उपस्थित रहे। इसी तरह सत्संग प्रेमी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिए।

Share This Article