बाबा ताजुद्दीन के जन्मदिन पर तकरीर व लंगर 27 को

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई। हजरत बाबा ताजुद्दीन औलिया रहमतुल्लाह अलैहि का जन्मदिन 27 जनवरी मंगलवार को इस्पात नगरी भिलाई में शान-शौकत के साथ मनाया जाएगा। हजरत बाबा ताजुद्दीन औलिया सेवा समिति की ओर से एक रोज का अजीम ओ शान तकरीर प्रोग्राम 27 जनवरी  मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे से साक्षरता चौक कैंप-1 के सामने ताज दरबार में रखा गया है। जिसमें औरतों के लिए तकरीर का प्रोग्राम होगा। जिसमें आलिमा शाहाना कादरी नूरी सिमगा छत्तीसगढ़ और अलीम फाजिला मोबिना ताजी और आलिमा फाजिला रुखसार फातिमा मदरसा दारुल राहत आलिमा सेक्टर-6 भिलाई यहां तकरीर करेंगी। यहां फातिहा ख्वानी के बाद शाम 6:00 बजे से आम लंगर रखा गया है। ताज दरबार एवं नानी अम्मा समिति की अध्यक्ष हज्जन बदरुन्निसा ताजी ने यह जानकारी दी।

Share This Article