बसंत पंचमी पर ‘आओ खुशियां बाँटें’ योजना के तहत न्योता भोज आयोजित

Editor
By Editor 1 Min Read

हायर सेकेंडरी स्कूल बोरियाकला की शिक्षिका दिव्या त्रिपाठी ने जन्मदिवस पर बच्चों के साथ बाँटी खुशियां

रायपुर, बोरियाकला, आओ खुशियां बाँटें योजना के अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल बोरियाकला की शिक्षिका  दिव्या त्रिपाठी द्वारा अपने जन्मदिवस (26 जनवरी) के उपलक्ष्य में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं, स्कूल का समस्त स्टाफ, गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान बच्चों के साथ खुशियां साझा की गईं तथा सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और मानवीय संवेदनाओं का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी अतिथियों ने मिलकर कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक मनाया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने शिक्षिका  दिव्या त्रिपाठी के इस सराहनीय एवं प्रेरणादायी प्रयास की प्रशंसा की और उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम ने समाज में सकारात्मक सोच और सेवा भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

Share This Article