भिलाई चरोदा निगम आयुक्त पहुंचे वार्ड में, अवैध निर्माण और सफाई व्यवस्थाओं पर सख्ती

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई, नगर पालिक निगम भिलाई-03 चरौदा के कमिश्नर डी.एस. राजपूत द्वारा लगातार वार्डों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नगर के निर्माण कार्यों, सफाई अभियान और प्रधानमंत्री आवास योजना के गुणवत्तापूर्ण कार्यों की दैनिक समीक्षा करना है। प्रातः 7.30 बजे निगम निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने वसुन्धरा नगर दक्षिण, पुराने व्यवहार न्यायालय, मानसरोवर कालोनी, पदुमनगर और मणिकंचन केन्द्र का दौरा किया। उन्होंने सफाई विभाग की कार्यप्रणाली का अवलोकन कर मौके पर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विशेष रूप से शादी-पार्टी और अन्य कार्यक्रमों के बाद उत्पन्न कचरे के उचित निस्तारण पर जोर दिया गया।

इस दौरान मणिकंचन केन्द्र में गीले-सूखे कचरे का पृथकीकरण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्य का निरीक्षण किया गया। वहीं उरला-कुरूद डीह रोड पर भवन निर्माण सामग्री सड़क में डालकर बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्ति को निगम की टीम ने समझाइश देते हुए 1000 रुपये आर्थिक दंड वसूल किया और पुनरावृत्ति न करने का निर्देश दिया।
कमिश्नर राजपूत ने कहा कि निगम क्षेत्र में नियमों का पालन सुनिश्चित करना प्राथमिकता है और विकास कार्यों तथा सफाई अभियान की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी जारी रहेगी।

Share This Article