कांग्रेस ने ब्लाक अध्यक्षों की सूची की जारी, श्रीकातं बने भिलाई चरोदा के अध्यक्ष

Editor
By Editor 2 Min Read

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विभिन्न जिलों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। जारी सूची के अनुसार दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिलों के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नए ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए हैं।
बालोद जिला अंतर्गत बेलरगांव से अखिलेश दुबे, नगरी से राजू सोम, लहरें से अनवर रज़ा, लहर से नरेंद्र सिन्हा, बालोद नगर से अंचल प्रकाश साहू, गुंडरदेही से कचरू साहू, डौंडीलोहारा से राजू प्रभाकर, डोंडी से शिवप्रसाद बारला, गुड़ से किशोर साहू, दल्लीराजहरा नगर से रत्ती राम कोस्मा, अर्जुन्दा से जीवन बंधे तथा सेते से संजीव चौधरी को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

दुर्ग सिटी में नॉर्थ ब्लॉक से संत देवश्री साहू, साउथ ब्लॉक से गुरदीप भाटिया, ईस्ट ब्लॉक से मनीष बघेल, वेस्ट ब्लॉक से आनंद कपूर ताम्रकार एवं मध्य खंड से अल्ताफ अहमद को जिम्मेदारी दी गई है।

बेमेतरा जिला में बेमेतरा नगर से संत रश्मि मिश्रा, बेमेतरा ग्रामीण से मिथलेश वर्मा बेहरा, नवागढ़ से सुमित राजपूत, थानखामहरिया से अश्वनी अनंत, नांदघाट से रोशन सिन्हा एवं संबलपुर से देवेंद्र साहू को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है।
दुर्ग ग्रामीण एवं नगर निकाय क्षेत्रों में दुर्ग ग्रामीण से देवेन्द्र देशमुख, धमधा से शिव कुमार वर्मा, पाटन से मोहन साहू, भिलाई-चरोदा नगर से श्रीकांत वर्मा, कुम्हारी नगर से मनहरण यादव, जामुल नगर से कमलेश साहू, अहिवारा से मोहन साहू, अहिवारा नगर से राजेश ठाकुर तथा जामगांव-आर से उमेश साहू को नियुक्त किया गया है।
वहीं भिलाई सिटी अंतर्गत कोसानाला से नरसिंह नाथ नायक, भिलाई ब्लॉक-1 से जी. राजू, ब्लॉक-2 से फ.ज. फरीदी (गुड्डा खान), ब्लॉक-3 से सौरभ मिश्रा एवं ब्लॉक-4 से सौरभ दत्ता को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करेंगे।

Share This Article