ईस्ट कोस्ट रेलवे में पोंगल के चलते ब्लॉक रद्द, वंदे भारत व पैसेंजर ट्रेनें तय समय पर चलेंगी

Editor
By Editor 2 Min Read

रायगड़ा–विजयनगरम सेक्शन में प्रस्तावित अपग्रेडेशन कार्य स्थगित, यात्रियों को मिली राहत

रायपुर, गुरुवार, , ईस्ट कोस्ट रेलवे के वाल्टेयर मंडल अंतर्गत रायगड़ा–विजयनगरम सेक्शन में प्रस्तावित अपग्रेडेशन कार्य के कारण लिया गया एलएचएस ब्लॉक पोंगल पर्व के मद्देनज़र रद्द कर दिया गया है। ब्लॉक रद्द होने से जिन कोचिंग ट्रेनों के रद्द, गंतव्य से पहले समाप्त अथवा आंशिक रूप से चलने की संभावना थी, वे अब अपनी नियमित समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस निर्णय से विशाखापत्तनम–रायपुर–विशाखापत्तनम पैसेंजर ट्रेन तथा दुर्ग–विशाखापट्टनम–दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर चलेंगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

नियमित समय-सारिणी अनुसार चलने वाली ट्रेनें

  1. 58528 विशाखापत्तनम–रायपुर पैसेंजर
    दिनांक 12 एवं 19 जनवरी 2026 को निर्धारित समय-सारिणी अनुसार परिचालन।
  2. 58527 रायपुर–विशाखापत्तनम पैसेंजर
    दिनांक 12 एवं 19 जनवरी 2026 को निर्धारित समय-सारिणी अनुसार परिचालन।
  3. 20829 दुर्ग–विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस
    दिनांक 12 एवं 19 जनवरी 2026 को दुर्ग से विशाखापट्टनम के लिए नियमित समय-सारिणी अनुसार परिचालन।
  4. 20830 विशाखापट्टनम–दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस
    दिनांक 12 एवं 19 जनवरी 2026 को विशाखापट्टनम से दुर्ग के लिए नियमित समय-सारिणी अनुसार परिचालन।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अद्यतन जानकारी के लिए अधिकृत रेलवे स्रोतों से समय-सारिणी की पुष्टि कर लें।

Share This Article