तीन दिवसीय शिविर का उद्देश्य – स्काउट्स एवं गाइड्स के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन, और राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रबल करना
रायपुर, 27 दिसंबर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर ज़िला स्काउट्स एवं गाइड्स संघ द्वारा आयोजित 8 वी वार्षिक जिला रैली एवं शिविर का भव्य शुभारंभ आज खारुन रेल विहार इंजीनियरिंग कॉलोनी रायपुर में हुआ। तीन दिवसीय इस आयोजन (27 से 29 दिसंबर 2025) में रेलवे विद्यालयों एवं ओपन ग्रुप्स के लगभग 400 स्काउट्स एवं गाइड्स सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।
रैली का उद्घाटन मुख्य अतिथि रायपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दयानंद द्वारा किया गया। उन्होंने ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन कर शिविर का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक, रायपुर बजरंग अग्रवाल, जिला आयुक्त ( स्काउट) एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, रायपुर अवधेश कुमार त्रिवेदी एवं मंडल के अन्य शाखा अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि स्काउटिंग एवं गाइडिंग के सिद्धांत केवल गतिविधियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह बच्चों के भीतर अनुशासन, निष्ठा, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों को विकसित करने का माध्यम है। उन्होंने प्रतिभागियों को ‘करके सीखने’ की भावना को अपनाने तथा समाज सेवा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। इसमें मण्डल की 7 स्काउट्स-गाइडस ईकाइयों के लगभग 400 से अधिक स्काउट गाइडस रोवर्स एवं रेंजर्स, काटी जेन्टस लीडर्स तथा लगभग 25 प्राज्ञेक्षित स्काउट् लीड्स भाग ले रहे हैं। इस रैली एवं शिविर में तीन दिनों तक स्काउटिंग कुशलता संबंधी गतिविधियों एवं प्रतियोगिताएं सम्पन्न होगी। इसमें कैम्प क्राफ्टपायनाएं प्रोजेक्ट, लोक नृत्य, लोकगीत, सलाद सज्जा गेट मेकिंग, पीजेन्ट्स शो, आपात प्रबंधन आदि सम्पन्न कराये जायेगे। विशेष आकर्षण के केन्द्र कैम्पफायर कार्यक्रम होंगे ।


